1 नवम्बर, 1956 को भारत में मध्य प्रदेश राज्य का गठन हुआ. यह राज्य अपना वैश्विक महत्व रखता हैं. इसकी कई ऐसी विशेषताएं है जिसके लिए मध्यप्रदेश पूरे विश्व में जाना जाता हैं.

चलिए आज हम आपको मध्य प्रदेश से जुड़े कुछ ऐसे महत्वपूर्ण तथ्य को बताते हैं, जो इसकी विशेषता को दर्शाता हैं और इसके मान भी बढाते हैं. तो आइये जानते है इन महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में.

- एशिया का पहला लेजर अनुसन्धान केंद्र - इंदौर.

- एशिया का सबसे बड़ा सोयाबीन संयंत्र केंद्र - उज्जैन.

- भारत का पहला विकलांग पुनर्वास केंद्र - जबलपुर.

-भारत का पहला सौर चालित टेलेफोन एक्सचेंज - अयोलपाता.

-भारत का पहला आपदा प्रबंधन संस्थान - भोपाल.

-सम्राट अशोक निर्मित साँची का स्तूप यूनेस्को विश्व धरोहर है.

-एशिया की सबसे बड़ी भूमिगत खदान - भर्वेली.

-भारत का पहला आदिवासी शोध संचार केंद्र -झाबुआ.

- भारत का पहला आप्टिकल फाइबर कारखाना - रायसेन.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...